श्रमिक परिवारों को सरकार की सौगात

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
उत्तर प्रदेश में निर्धन परिवारों का जीवन स्तर उठाने और उनको सहायता पहुंचाने के अनेक कार्यक्रम चल रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में श्रमिक परिवार की कन्याओं के विवाह समारोह में उपस्थित हुए। इसका आयोजन उप्र कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया गया था। यह कन्या विवाह सहायता योजना भी संचालित करता है।
योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज केे अन्तिम पायदान पर बैठे उस व्यक्ति को राहत पहुंचाने वाला है। राष्ट्र निर्माण में लगे परिवारों को सम्मान देने का भी प्रयास है। इसमें बारह सौ से अधिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें पैंतीस अल्पसंख्यक के जोड़े भी शामिल थे। योगी ने सभी नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के इस कार्य को सराहनीय बताया। इस विभाग द्वारा प्रत्येक कन्या की शादी के लिये पच्छत्तर हजार रुपए खर्च किये जा रहें हैं। जिसमें पैसठ हजार रू पंजीकृत श्रमिक के खाते में जमा होते हैं। जबकि पांच पांच हजार रू वर व वधू के लिये प्रदान कि जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढ़ाई वर्ष पहले राज्य सरकार द्वारा गरीब कन्याओं की शादी के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया था। ढ़ाई वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अब तक एक लाख कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ है।निर्माण इकाइयों से जुडे़ हुए पंजीकृत श्रमिकों की बीस हजार पुत्रियों की शादियाँ पिछले दिनों सम्पन्न हुई हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World