
स्मार्ट सिटी में महासमिति योगदान
डॉ दिलीप अग्निहोत्री

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की मीटिंग में विधि मंत्री बृजेश पाठक और मेयर संयुक्ता भाटिया शामिल हुए। इन्होंने स्मार्ट सिटी अभियान में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के योगदान को सराहनीय बताया। महासमिति को इसके लिए युवा महोत्सव पुरष्कार भी मिला।

सरकार ने स्मार्ट सिटी अभियान में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति को नामित भी किया है। इस समारोह के आयोजक महासमिति के महामंत्री डॉ राघवेंद्र शुक्ला थे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, पुलिस,नगर निगम,जलकल,बिजली विभाग के अधिकारियों के अलावा सभी खंडों की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि स्मार्ट सिटी के मद्देनजर गोमती नगर में अनेक पॉयलेट प्रोजेक्ट पर कार्य प्रगति पर है। अनेक बिंदुओं पर एक साथ कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बृजेश पाठक और संयुक्ता भाटिया ने इसमें शासन प्रशासन के स्तर पर पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World