Home / Slider / युवा उत्सव-2020 का समापन

युवा उत्सव-2020 का समापन

हमारी युवा वर्ग में जोश और साहस है। इस विशिष्ट क्षमता को देश हित में प्रयोग करने की जरूरत है। महान विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी युवा वर्ग पर है।

राज्यपाल ने किया युवा उत्सव का समापन

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन किया। स्वामी विवेकानन्द जयंती पर प्रारंभ हुए इस उत्सव सभी प्रदेशो के युवा शामिल हुए था। चार दिन तक चले इस सम्मेलन में सामाजिक व सांस्कृतिक समारोहों की धूम रही।

राज्यपाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता का विचार चरितार्थ हुआ। इससे देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता साकार हुई है। अनेक आंचलिक लोककला, लोकगीत,लोकनृत्य परम्परागत कलाओं का प्रदर्शन किया गया है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है।

प्रदर्शन कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत में बहुत गहरी जुड़ी हुई हैं। यह देश को एक सूत्र में बांधती हैं। यहां से फिट यूथ फिट इण्डिया का भी सन्देश दिया गया। हमारी युवा वर्ग में जोश और साहस है। इस विशिष्ट क्षमता को देश हित में प्रयोग करने की जरूरत है। महान विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी युवा वर्ग पर है।

Check Also

PM Modi being welcomed by Indian Community in Dubai

Prime Minister being welcomed by Indian Community in Dubai