वरिष्ठ पत्रकार डा जगदीश द्विवेदी नहीं रहे, अंतिम संस्कार आज
प्रयागराज।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ जगदीश द्विवेदी का आज निधन हो गया है। वह पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार बीएचयू में चल रहा था। वह करीब 75 वर्ष के थे। अपने पीछे तीन पुत्र, सासंद पुत्रवधू सीमा द्विवेदी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे होगा।
डा जगदीश द्विवेदी जौनपुर जिले के अचकारी निवासी थे। वह करीब 25 वर्ष तक मुंबई में नवभारत टाइम्स में वरिष्ठ पत्रकार थे। लखनऊ में अमृत प्रभात समाचार पत्र में वरिष्ठ संवाददाता थे और उसके बाद प्रयागराज में लंबे समय तक अमृत प्रभात के समाचार संपादक थे।
उन्होंने विविध सम सामयिक विषयों पर कई पुस्तकें लिखी थी। डा द्विवेदी के निधन पर बडी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।