Home / Slider / लायंस का वीरांगना सम्मान समारोह

लायंस का वीरांगना सम्मान समारोह

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लायंस क्लब में महिलाओं की भागीदरी पर विशेष बल दिया जाता है। सेवा कार्यो में उनका सहयोग निर्धारित रहता है।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में लायंस क्लब बसुंधरा के सहयोग से वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढाने में सहयोग का आह्वान किया गया। इसमें लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि थी। उंन्होने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं होती। उन्हें परिवार में बराबरी का सम्मान व आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की पत्नी प्रोजयलक्ष्मी शर्मा थी। उंन्होने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रूहेला ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया। वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल शेखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह की संयोजक लायंस क्लब वसुंधरा की रीता सिंह थी। संचालन सविता सिंह ने किया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य ,खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

Check Also

लखनऊ के एस.एम.एस. में पृथ्वी दिवस मनाया गया

*एस.एम.एस. में पौधे  लगाकर पृथ्वी दिवस मनाया गया*        हम सब जानते हैं कि ...