Home / Slider / बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में 170 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में 170 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

*बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में प्रयागराज में 170 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान।*

*परोपकार का जीवंत स्वरूप दर्शाता – मानव एकता दिवस

*मनुष्य का जीवन परोपकार के प्रति समर्पित हो * 

 निरंकारी संत श्रीमती सीमा सचदेव जी

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

*प्रयागराज, 24 अप्रैल2024।

संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 207 स्थानों पर विशाल रूप में रक्तदान शिविर की श्रृंखलाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50,000 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। साथ ही साथ आज नया बैरहना स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हुए रक्तदान शिविर में कुल 170 श्रद्धालु भक्तों एवं सेवादारों द्वारा नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया।

इस दौरान स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल को 98 यूनिट और मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) को 72 यूनिट रक्त प्राप्त हुए। 

 इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशू पाण्डेय ने किया और मानव परिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान बहुत ही पुण्य कार्य है जिसके एक युनिट रक्त दान से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है और स्वयं रक्त दाता की भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकता है और इसके साथ ही साथ उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा मानवता एवं समाज के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की खूब प्रशंसा की।

इस अवसर पर एक विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी अध्यक्षता निरंकारी संत श्रीमती सीमा सचदेव जी ने किया। उन्होंने कहा कि निरंकार प्रभु ने हमें यह जो मानव जीवन दिया है, इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके; परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है।

   उन्होंने कहा कि *मानव एकता दिवस* का पावन अवसर बाबा गुरबचन सिंह जी की मानवता के प्रति की गयी उनकी सच्ची सेवाओ को समर्पित है जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है और रक्तदान कर मानवता एवं समाज के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान दे रहा है।

आज निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा गुरु बचन सिंह जी के इन्हीं संदेशों को पूरे विश्व में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के श्रीवास्तव जी,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से विनोद तिवारी (काउंसलर) एवं उनकी टीम और मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) से सुशील तिवारी (काउंसलर), कुलदीप यादव एवं उनकी टीम विशेष रूप से रक्त संग्रह हेतु उपस्थित हुए ।

अंत में स्थानीय सेवादल क्षेत्रीय संचालक सुखदेव सिंह जी ने आए हुए अतिथियों ,पूरी मेडिकल टीम एवं आई हुई साध संगत का स्वागत करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। सेवादल संचालक श्री अशोक कुमार जी ने सेवा दल के भाई- बहनों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

 

 *अशोक कुमार सचदेव*

 संयोजक/जोनल इन्चार्ज

  संत निरंकारी मण्डल

  शाखा-प्रयागराज

मोबाइल नं 9335062132

 

 *विजय रत्न*

मीडिया सहायक

संत निरंकारी मण्डल

शाखा- प्रयागराज

मो.न. 8707416066

         9792478687

Check Also

मणिपुरी लेखक खुमन प्रकाश सिंह पर केंद्रित है वृत्तचित्र

साहित्य अकादेमी के वृत्तचित्र को मणिपुरी राज्य फिल्म पुरस्कार मणिपुरी लेखक खुमन प्रकाश सिंह पर ...